आज शुरू होगी डॉ. सुषमा महाजन आर्ट एग्जीबिशन ‘मेलोडी ऑफ कलर्स’

सिटी रिपोर्टर }रंग सिर्फ दिखते नहीं, महसूस भी होते हैं। यही एहसास जवाहर कला केंद्र की अलंकार आर्ट गैलरी में शनिवार से शुरू होने वाली प्रदर्शनी ‘मेलोडी ऑफ कलर्स’ में देखने को मिलेगा। डॉ. सुषमा महाजन की इस कला प्रदर्शनी में वॉटर कलर माध्यम से भावनाओं, स्मृतियों और प्रकृति की लय को प्रस्तुत किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सुबह 10:15 बजे करेंगी। प्रदर्शनी 19 जनवरी तक सुबह 11 से शाम 7:30 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इसमें डॉ. सुषमा की करीब 60 जलरंग कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें से 22 नई पेंटिंग्स विशेष रूप से इसी प्रदर्शनी के लिए तैयार की गई हैं। इसके अलावा पेरिस, जयपुर और नई दिल्ली में पूर्व में प्रदर्शित चुनिंदा कलाकृतियों को भी यहां शामिल किया गया है। डॉ. सुषमा पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *