बीकानेर| करुणा इंटरनेशनल संस्थान के द्वारा शुक्रवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में हाल में आयोजित ऊंट उत्सव-2026 व बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 के विभिन्न प्रतियोगिताओं में बीकानेर के विजेता प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। राजेश रंगा ने बताया कि ऊंट उत्सव 2026 में साफा बांधो प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे मोहित पुरोहित व नौरंग व्यास का तथा मिस्टर बीकाणा लखन पारीक व वॉयस ऑफ बीकानेर कु. अक्सरा पुरोहित तथा तबला में प्रथम स्थान पर रहे ठाकुर जोशी आदि का माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी हेमलता व्यास ने बताया कि इस अवसर पर रोबिला मिस्टर बीकाणा अपनी वेशभूषा में लखन पारीक ने अपनी कला का परिचय दिया वहीं कुमारी अक्सरा पुरोहित ने भजन ‘मेरे सर पर राखो हाथ म्हारा लक्ष्मी रा नाथ’ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


