खाचरोद|ग्राम पंचायत खाचरोद में शनिवार को हिंदू सम्मेलन और समरस भोज का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सिद्दीकगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास होगा। सुबह 10 बजे बिजली कंपनी के पास स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा पूरे गांव में घूमेगी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।सम्मेलन में राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत तरुण मुरारी बापू कथा वाचन करेंगे। आयोजन में आसपास के 30 गांवों से हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।


