उज्जैन | मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माला माल्यार्पण कर कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व में प्रदेश के 55 जिलों में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 15 सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में स्पीड पोस्ट के द्वारा ज्ञापन दिया गया। डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माला माल्यार्पण कर ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद नहार, दशरथ सीहोते, मुकेश रायकवार, विष्णु प्रसाद गोसर, धर्मेंद्र परमार, सुनील खत्री, गुलशन मंसूरी आदि मौजूद रहे। यह जानकारी रवि चौहान ने दी।


