शेयर मार्केट के नाम पर 36.74 लाख का फ्रॉड:फर्जी एप बनाकर महिला रेल कर्मी से कराया निवेश, कई गुना मुनाफे का दिया लालच

राजधानी में रेलवे कर्मचारी के साथ शेयर मार्केट के नाम पर फ्रॉड किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनके साथ 36 लाख 74 हजार 500 रुपए का फ्रॉड किया है। फ्रॉड होने के बाद उन्होंने बागसेवनिया थाना पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साकेत नगर निवासी आंचल मिश्रा (36) रेलवे में कर्मचारी हैं। उनके पति प्राइवेट जॉब करते हैं। आंचल के साथ 24 दिसंबर 2025 को फ्रॉड हुआ है। आरोपी ने पहले उनको वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा। कई गुना मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे पैसे इन्वेस्ट कराए। आरोपी ने धीरे धीरे उनको अपने विश्वाश में लिया। इसके बाद आंचल से कुल 36 लाख 74 हजार 500 रुपए इन्वेस्ट करवा लिए। इतने पैसे होने के बाद आरोपी फरार हो गए और उनसे सभी संपर्क तोड़ दिए। इसके बाद उन्हें उनके साथ हुए फ्रॉड की जानकारी हुई। आंचल ने इसके बाद बागसेवनिया थाने ने शिकायत दर्ज कराई। ग्रुप पर दी शेयर मार्केट में निवेश की जानकारी पुलिस ने बताया कि आंचल वॉट्सएप पर बने एक ग्रुप के माध्यम से आरोपी के संपर्क आईं। ग्रुप पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट को लेकर जानकारी दी जाती थी। आरोपी ने अपना एक फर्जी शेयर मार्केट का एप भी बना रखा था। आरोपी ने आंचल से इसी एप में पैसे जमा कराते थे। कई गुना मुनाफे की लालच में आकर आंचल ने पैसे इन्वेस्ट कर डाले। शेयर ऊपर उठने का कह जमा कराई बड़ी राशि
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी ने आंचल से पहले छोटी छोटी राशि जमा कराई। उसमें झूठा मुनाफा दिया। फिर उनसे कहा कि एक कंपनी का आईपीओ आने वाला है। उसके शेयर उठेंगे। आरोपी ने आंचल से अधिक मुनाफा कमाने के लिए ज्यादा राशि इन्वेस्ट करने को कहा था। ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर दोस्त से 2.72 लाख की ठगी अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर 2 लाख 72 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले पीड़ित से दोस्ती बढ़ाई और फिर पैसे दोगुने करने का झांसा दिया। पीड़ित रोहित मंडल, जो ट्रेडिंग का कोर्स कर रहे हैं, आरोपियों के झांसे में आ गए और पिता का एटीएम कार्ड व पिन उन्हें दे दिया। आरोपियों ने 20 हजार रुपए निकालने की बात कही थी, लेकिन 2.72 लाख रुपए निकाल लिए। आरोपी हमजा और प्रशांत इंद्रपुरी के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *