मंडीबामोरा| तेलंगाना में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में निधि कुर्मी का चयन हुआ है। मप्र एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा घोषित टीम में प्रदेश के विभिन्न जोन की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, भोपाल जोन से निधि का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। कोच फखरुद्दीन खान ने बताया कि निधि का 8वीं बार राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। निधि की इस उपलब्धि पर राशिद खान, अरविंद्र राजपूत, शुभम पटेल, ज्योति ठाकुर सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की।


