बड़वानी | ग्राम पन्नाली निवासी किसान खारिया तरोले के बेटे मुकेश ने मप्र लोकसेवा आयोग से आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर प्राणी शास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। मुकेश ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एसबीएन शासकीय कॉलेज से प्राणी शास्त्र विषय में एमएससी की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद इंदौर में रहकर कड़ी मेहनत व लगातार अभ्यास कर एमपी सेट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। मुकेश की उपलब्धि पर ग्रामीणों सहित प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।


