ये कैसी हाई सिक्योरिटी? अस्पताल के बाहर से एंबुलेंस भी टो कर ली

जालंधर| एनआईटी जालंधर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाली थीं। इसके चलते पूरे शहर में हाईसिक्योरिटी एलर्ट था। सुबह करीब 10 बजे, इसी दौरान रामामंडी के गुडविल अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस को भी पुलिस ने टो कर लिया और ट्रैफिक थाने ले गई। एंबुलेंस ड्राइवर संजीव कुमार ने बताया कि ‘नंगलशामा में एक व्यक्ति का निधन हुआ था। अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचा था। जब मैं अंदर गया तो पुलिस एंबुलेंस टो कर ट्रैफिक थाने ली गई। एंबुलेंस का 1150 रुपए का चालान काटा। मैंने पास के प्राइवेट अस्पातल से एंबुलेंस मंगवाकर मृतक के शव को पहुंचवाया। पुलिस ने एंबुलेंस टो करने से पहले बात तक नहीं की, जबकि कई वर्षों से एंबुलेंस यहीं खड़ी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *