‘प्रभातफेरी जैसै धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को गुरु जी के विचारो‌ं से जोड़ने का अवसर’

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री गुरु रविदास मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद सुशील रिंकू और डॉ. सुनीता रिंकू ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। गुरु जी ने समानता, भाईचारे और मानवता का जो संदेश दिया, वह हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सम्मान से रहने की प्रेरणा देता है। प्रभातफेरी जैसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को गुरु जी के विचारों से जोड़ने का अवसर मिलता है। यहां चेयरमैन तरसेम थापा, प्रधान तरसेम मिनिया, कैशियर सतपाल बंगोत्रा, सेक्रेटरी विजय, अनिल अंगुराल, बलविंदर बिट्टू, विजय मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *