दो स्कूलों के 215 विद्यार्थियों को बांटे जैकेटें और स्वेटर

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट और इनर व्हील क्लब ने दो स्कूलों में ऊनी जैकेट और स्वेटर वितरित किए। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एमिनेंस, लाडोवाली रोड और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेरू में करीब 215 बच्चों के बीच यह सेवा प्रोजेक्ट किया गया। डॉ. पूजा कपूर एवं हरबिंदर सिंह ने इस प्रोजेक्ट में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने के साथ नियमित व्यायाम करने के महत्व के बारे में भी बताया। इनर व्हील क्लब जालंधर वेस्ट की अध्यक्ष डॉ. सारिका खन्ना, सचिव ऋतु चोपड़ा, परवीन कुमारी, रॉस सिद्धू और डॉ. धन्या नायर ने भी इस सेवा शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और ‘सेवा सर्वोपरि’ के रोटरी सिद्धांत के अनुरूप मानवता की सेवा करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया। यहां पीडीजी एसवी हंस, डॉ. पीडीजी एसपीएस ग्रोवर, अध्यक्ष डॉ. पूजा कपूर, पूर्व अध्यक्ष इंजी. कुलदीप सिंह और हरबिंदर सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *