लखनऊ के हयात रीजेंसी होटल में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। वह मुंबई से ऑफिस की मीटिंग में शामिल होने आए थे। गुरुवार रात को होटल के कमरे में गए। शुक्रवार को होटल से उन्हें चेक आउट करना था। सुबह काफी देर तक उठे नहीं तो होटल स्टाफ ने अंदर जाकर देखा। वे बेसुध हालत में पड़े थे। होटल कर्मी मैनेजर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले मोहम्मद फहीमुद्दीन (47) के रूप में हुई है। वह बजाज फाइनेंस में सीनियर मैनेजर थे। पुलिस से मिली सूचना के बाद उनकी पत्नी मुंबई से लखनऊ के लिए निकल चुकी हैं। लगातार कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे फहीमुद्दीन को शुक्रवार सुबह बजाज फाइनेंस टीम के साथ एक मीटिंग में शामिल होना था। सुबह करीब 8 बजे टीम के कर्मचारी सरफराज अली और अन्य सदस्यों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लगातार कॉल की गई, लेकिन करीब 9:30 बजे तक फोन रिसीव नहीं हुआ। ऑफिस टीम के लोग सीधे हयात होटल पहुंच गए। उन्होंने होटल रिसेप्शन को बताया कि मैनेजर का फोन नहीं उठ रहा। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा ऑफिस स्टाफ की सूचना पर होटल रिसेप्शन ने एक सर्विस वर्कर को कमरे तक भेजा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। सर्विस वर्कर ने साइड की खिड़की से अंदर झांककर देखा। तो मैनेजर बेड पर बेसुध पड़े हुए थे। उसने इसकी जानकारी तुरंत रिसेप्शन पर दी। सूचना मिलने पर होटल के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में मास्टर की से दरवाजा खोला गया। उस समय मैनेजर की पल्स चल रही थी। तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लोहिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। कमरे से शराब और सिगरेट मिली एसीपी विभूति खंड विनय द्विवेदी ने बताया कि मैनेजर के रूम से शराब की बोतल और कई सिगरेट के पैकेट भी मिले हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि ज्यादा शराब पीने और स्मोकिंग की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। समय पर जानकारी और रिस्पांस न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस टीम बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है। मृतक की पत्नी मुंबई से लखनऊ के लिए निकल चुकी हैं। उनके लखनऊ आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। ……………………………….. पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में पत्नी को इतना पीटा कि ब्रेन डेड हुई: ससुर को फोन करके बोला- तुम्हारी बेटी मर गई है, ले जाओ लखनऊ में एक युवक ने पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों को कॉल करके बोला-‘तुम्हारी बेटी मर गई है। आकर इसको ले जाओ।’ सूचना मिलते ही पिता भागकर बेटी के घर पहुंचा। दरवाजे पर ही बेटी को बेसुध पड़ा पाया। यहां पढ़ें पूरी खबर


