ज्ञानोदय स्कूल जांजगीर में आज विशेष आधार शिविर

जांजगीर| भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा ज्ञानोदय हायर सेकंड्री स्कूल जांजगीर में आज विशेष आधार शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में आम नागरिक नए आधार कार्ड बनवा सकते हैं और पुराने आधार में सुधार या अपडेशन करा सकते हैं। शिविर में पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक और ईमेल अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। विशेष रूप से बच्चों के 5 और 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *