पाली जिले के बैंड लगातार पांचवीं जंबूरी में प्रथम रहा:छत्तीसगढ़ में रोवर–रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान अव्वल, नेशनल चीफ कमिश्नर शील्ड व फ्लैग पर कब्जा

भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के देखरेख में 9 से 13 जनवरी 2026 तक दूधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में आयोजित प्रथम रोवर–रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान प्रदेश ने नेशनल चीफ कमिश्नर फ्लैग एवं शील्ड अपने नाम की। इसके साथ ही पाली के बैंड ने लगातार 5वीं बार जंबूरी में पहले स्थान हासिल कर पाली का मान बढ़ाया। जंबूरी में देश के 35 राज्यों से लगभग 11 हजार रोवर–रेंजर्स ने हिस्सा लिया। आयोजन में राजस्थान ने 16 में से 14 गतिविधियों में ए-ग्रेड तथा 2 गतिविधियों में बी-ग्रेड प्राप्त कर राष्ट्र स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। सीओ स्काउट गोविंद मीना ने बताया कि राजस्थान से कुल 981 रोवर–रेंजर्स ने जंबूरी में भाग लिया, जिनमें सर्वाधिक 65 रोवर–रेंजर पाली जिले से रहे। जिले के चंद्राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजत रोड के रोवर–रेंजरों ने बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। बैंड टीम ने रचा कीर्तिमान पाली जिले की बैंड टीम ने सत्र 2016 में मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय जंबूरी से लेकर रोहट (पाली), त्रिची (डायमंड जुबली जंबूरी 2025), लखनऊ (19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2025) और अब जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी तक लगातार पांच जंबूरी में प्रथम स्थान (ए-ग्रेड) प्राप्त कर इतिहास रच दिया। पाली जिले का टेंट बना आकर्षण का केंद्र आदर्श ओपन रोवर क्रू, पाली द्वारा रोवर लीडर दौलत सिंह राठौड़ के निर्देशन में तैयार एवं मारवाड़ी संस्कृति से सुसज्जित टेंट जंबूरी में आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न राज्यों के रोवर–रेंजरों व स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी प्रशंसा करते हुए फोटो एवं वीडियोग्राफी की। 65 सदस्यीय पाली दल ने किया प्रदेश का नेतृत्व सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि में पाली जिले के 6 यूनिट लीडर्स एवं 59 रोवर–रेंजर्स सहित 65 सदस्यीय दल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दल का कुशल नेतृत्व चंद्राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक शर्मा, सचिव स्थानीय संघ रोहट दौलत सिंह राठौड़, गाइडर उर्मिला यति, प्रभु प्रजापति, जगदीश प्रसाद तथा रेंजर लीडर रवीना गोयल ने किया। अवार्ड वितरण समारोह अवार्ड वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं शिक्षा राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह यादव ने राजस्थान को नेशनल चीफ कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग प्रदान किया। यह सम्मान स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन सहित राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने प्राप्त किया। विविध गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन जंबूरी के दौरान एडवेंचर गतिविधि, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, स्टेट गेट, राज्य प्रदर्शनी, लोक नृत्य, एथनिक शो, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, ट्राइबल कार्निवल एवं बिना बर्तन खाना बनाने जैसी प्रतियोगिताओं में राजस्थान के रोवर–रेंजर्स ने अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *