मुकंदरा के टेरिटरी बनाएगा बाघ 2408:रणथंभौर से लाए टाइगर को 7 दिन बाद खुले जंगल में छोड़ा, इसी इलाके में घूम रही बाघिन ‘कनकटी’

रणथंभौर से लाए गए बाघ टी-2408 को मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में नया ठिकाना मिल गया। फॉरेस्ट विभाग ने शुक्रवार शाम बाघ को मुकंदरा के जंगल में खुले छोड़ दिया। बाघ सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर 82 वर्ग किलोमीटर के खुले जंगल में चला गया। इसी जंगल में फिलहाल रणथंभौर से साढ़े 7 महीने पहले लाई गई बाघिन ‘कनकटी’ घूम रही है। अब दोनों इस इलाके में अपनी टेरिटरी बनाएंगे। सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया- एक सप्ताह पहले ही नर बाघ को रणथंभौर से लाए थे। उसे 21 हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रखा था। जहां लगातार उसकी मॉनिटरिंग व स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी। एनक्लोजर के गेट से बाघ सवा घंटे तक बाद निकला बाघ को खुले जंगल में शुक्रवार शाम को छोड़ दिया। शाम 6 बजे करीब सॉफ्ट एनक्लोजर के गेट खोल दिए थे। बाघ सवा घंटे तक बाघ सॉफ्ट एनक्लोजर से बाहर नहीं निकला। करीब सवा सात बजे करीब सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर जंगल में चला गया। सॉफ्ट एनक्लोजर के गेट पर 3 कैमरा ट्रेप लगाए गए थे। इसमें बाघ के एनक्लोजर से निकलते हुई तस्वीर कैद हुई हैं। बता दें 9 जनवरी को बाघ टी 2408 को रणथंभौर से खंडार रेंज से ट्रेंकुलाइज करके कोटा लाया गया था। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बाघ को मुकंदरा के सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया था। टी 2408 की उम्र 4 साल है। बाघिन टी 93 ओर बाघ 96 का पुत्र है। रणथंभौर में बाघ टी 2408 फीमेल बाघिन रिद्धि के संपर्क में था। ये खबर भी पढ़े- कोटा में रणथंभौर से मुकंदरा में आया नया बाघ:टी 2408 को सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया, जोन-3 में टी 120 से भिड़ गया था नए साल में मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए खुशी की खबर आई है। रणथंभौर से नर बाघ टी 2408 को मुकंदरा टाइगर रिजर्व शिफ्ट किया गया है। फॉरेस्ट की टीम ने रणथंभौर के खंडार रेंज से नर बाघ 2408 को ट्रेंकुलाइज किया। जिसे दोपहर 2 बनकर 25 मिनट पर मुकंदरा रिजर्व में रिलीज किया गया। मुकंदरा टाइगर रिजर्व में फिलहाल 5 टाइगर हैं। इनमें तीन बाघिन, एक बाघ और एक 7-8 माह का शावक है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *