पटना | सनातन भगवा रक्षक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) गौरव मिश्रा के अनुमोदन पर प्रमोद अवस्थी को कोरिया जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सनातन धर्म के संरक्षण, समाज कल्याण व समाज और सनातन में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी ने कहा कि सनातन भगवा रक्षक महासंघ विगत छह वर्षों से समाज में बढ़ते अपराध, अत्याचार और भेदभाव के विरुद्ध निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन समाज में फैल रही बुराइयों और सनातन धर्म में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रेम, सौहार्द और मित्रता का संदेश देगा।


