मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार रात आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विधि-विधान से मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी हरिओम गुरुजी ने मंत्री पटेल को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। नगर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम मस्ताना, जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा और नलखेड़ा मंडल अध्यक्ष रोहित सकलेचा ने उनका स्वागत किया। मंत्री प्रहलाद सिंह दो दिवसीय प्रवास पर हैं मंत्री आगर मालवा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। उनके जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, वे गुरुवार को शाम 6 बजे नलखेड़ा पहुंचे और वहीं रात्रि विश्राम किया। आज शनिवार को मंत्री मां बगलामुखी के दर्शन और पूजन के बाद नलखेड़ा से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत आवर (आगर) में आऊ नदी के उद्गम स्थल पर पूजन कर आमजन से संवाद करेंगे। मंत्री नदी पूजन कर सरपंच सम्मेलन में होंगे शामिल वे ग्राम पंचायत पालखेड़ी में टिल्लर नदी के उद्गम स्थल पर पूजन एवं जनसंवाद में भी शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत निपानिया बैजनाथ में आयोजित सरपंच सम्मेलन में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद मंत्री सर्किट हाउस आगर पहुंचेंगे और वहां से घटिया (जिला उज्जैन) के लिए प्रस्थान करेंगे।


