मेला घुमाने के बहाने मूकबधिर युवती को शराब पिला अनाचार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव डोंगरगढ़ ​थाना क्षेत्र में मूकबधिर व श्रवण बाधिक युवती से अनाचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना 13 जनवरी की है। मूक​बधिर युवती को धरमुटोला निवासी आरोपी कांशी राम जांगड़े मेला घुमाने के बहाने अपनी बाइक में बैठाकर ले गया। आरोपी युवती को मूंद गांव लेकर गया जहां अपने साथी रितेश लोधी के किराए के मकान में पहले युवती को शराब पिलाई फिर उससे अनाचार किया। इसके बाद रात करीब 7.30 बजे युवती को नशे के हालत में उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया। युवती को देखकर उसके परिजनों ने पूछताछ की। जिसने ईशारे में अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कांशी राम जांगड़े और रितेश लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *