दौड़ में सक्षम पहले तो युग दूसरे स्थान पर रहे

भास्कर न्यूज | जांजगीर विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता खोखरा स्थित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, तवा फेक, खो-खो, कुर्सी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, स्किपिंग जैसे विभिन्न आउटडोर खेलों में भाग लिया। छोटे बच्चों के लिए टॉफी दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़ और फनी गेम्स का आयोजन किया गया। कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले 756 विद्यार्थियों में से 645 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं, प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और कक्षा 6वीं से 8वीं के 750 विद्यार्थियों में से 705 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी के लिए निर्धारित मापदंड अनुसार मैट का उपयोग किया गया। प्रातः 8 बजे से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ और हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 100 मीटर दौड़ रहा। बालक सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सक्षम केवट, द्वितीय युग कहरा और तृतीय मनीष कुमार ने प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में यश पटेल, नैतिक पैकरा और धनराज सूर्यवंशी ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में चंचल कर्ष प्रथम, मानसी निषाद द्वितीय और अदिति राठौर तृतीय रहीं। कुर्सी दौड़ और तवा फेक सहित अन्य खेलों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोला फेंक में बालक सीनियर वर्ग में खगेंद्र प्रधान प्रथम, अभय सिंह राठौड़ द्वितीय और अभय सिंह क्षत्रिय व निहाल डहरिया तृतीय रहे। लंबी कूद बालक जूनियर में नैतिक गौतम प्रथम, लोकेश राठौर द्वितीय और मयंक लहरे तृतीय, सीनियर में ऋतिक मधुकर प्रथम, अभय सिंह राठौड़ व हर्षित चौहान द्वितीय तथा लवतिश सिंह, लोकेश साहू व मनीष लहरे तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक जूनियर में 10वीं अंग्रेजी माध्यम और सीनियर में 12वीं हिंदी माध्यम के छात्र विजयी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *