परिवार को समझाइश देकर रोका बाल विवाह

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की मुस्तैदी से गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम कचांदुर में एक बाल विवाह को रोक दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को ग्राम कचांदुर में बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने वर के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। समझाइश के बाद नाबालिग एवं उनके माता-पिता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने पर सहमति व्यक्त की। विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *