भास्कर न्यूज | बालोद थलसेना अग्निवीर भर्ती अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जनवरी को बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमा तालाब धमतरी में किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पुरूष अभ्यर्थी के लिए जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जनवरी की तिथि निर्धारित है। जिले के अभ्यर्थियों के लिए धमतरी में रूकने की व्यवस्था की गई है। जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा जारी किए गए प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर से संपर्क ठहरने के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिसके अंतर्गत सोनकर भवन राम बाग विंध्यवासनी वार्ड धमतरी के लिए व्यायाम शिक्षक अश्वनी पाटकर, मोबाइल नंबर 8103350625 सें सपंर्क किया जा सकता है। इसी तरह रैन बसेरा जिला अस्पताल धमतरी के लिए व्यायाम शिक्षक राजकुमार सिन्हा मोबाइल नंबर 9827974636 है। सामुदायिक मराठा मंगल भवन धमतरी के लिए व्यायाम शिक्षक गिरीश गजपाल मोबाइल नंबर 7898388835 है। साथ ही राखेचा भवन साल्हेवारा पारा रोड धमतरी के लिए व्यायाम शिक्षक चेतन साहू मोबाइल नंबर 7398734489 है।


