चिकित्सक नवीनतम चिकित्सा पद्धति, तकनीकों से अवगत रहें

भास्कर न्यूज | बालोद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में बालोद स्थित होटल इंपिरियल रिजॉर्ट में सतत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हृदय शल्य चिकित्सा में उपयोग हो रही नवीनतम तकनीकों और आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये नई विधियां मरीजों के लिए कम दर्द, कम जोखिम और शीघ्र स्वस्थ होने में किस प्रकार सहायक हैं। आईएमए बालोद के अध्यक्ष डॉ. राहुल अग्रवाल ने कहा कि बालोद जिले में लगातार सतत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जिले के चिकित्सक नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों से अवगत हो सकें। आईएमए सचिव डॉ. शिखर गुप्ता और क्लिनिकल सचिव डॉ. अजय कुमार साहू ने रायपुर से आए मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और इस शैक्षणिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों ने केक काटकर नए वर्ष की शुभकामनाएं साझा कीं और सामूहिक गीत गायन किया। कार्यक्रम में डॉ. कमल कांत आदिले, डॉ. संदीप चंद्राकर डॉ. एवी महेश्वर, डॉ. चेतन महेश्वर, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. रवि शंकर भगत, डॉ. पंकज सोरी, डॉ. कमल कांत हटगिया, डॉ. अमित गौर, डॉ. अश्विनी मुंडवाने, डॉ. ध्रुवे, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकांक्षा साहू ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *