बालोद| डौंडीलोहारा में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से आमजन, विशेषकर ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों से ग्रामीण विभिन्न विभागीय कार्यों के लिए प्रतिदिन ब्लॉक मुख्यालय डौंडीलोहारा पहुंचते हैं, लेकिन यहां खुलेआम घूम रहे पशु उनके लिए समस्या का कारण बन रहे हैं। सब्जी-भाजी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार गरीब वर्ग के लोगों का जरूरी सामान पशुओं द्वारा खा लिया जाता है। पशुओं के मालिक खुले में न छोड़ घरों में रखकर पालन करे।


