गंजपारा में सड़क किनारे खुले में फेंका जा रहा कचरा

बालोद| शहर के गंजपारा क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में कचरा फेंके जाने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों द्वारा निर्धारित स्थान के बजाय सड़कों के किनारे कचरा डाल दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और बदबू के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले में पड़े कचरे से आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *