बालोद| राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की नई दिल्ली में तैयारी के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के उपरांत मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी 27 जनवरी , अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 28 जनवरी को सत्यापन करा सकते हैं।


