शहडोल मेडिकल कॉलेज में ब्लड सेंटर शुरू की तैयारी:संयुक्त संचालक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया; कमियां दूर करने के निर्देश

शहडोल मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित ब्लड सेंटर को जल्द शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। चिकित्सा शिक्षा संचालक, भोपाल के निर्देश पर संयुक्त संचालक डॉ. लाल प्रणय ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. लाल प्रणय ने ब्लड सेंटर की आधारभूत संरचना, उपकरणों की उपलब्धता, स्टाफ व्यवस्था और आवश्यक मानकों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइसेंसिंग से जुड़ी सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि ब्लड सेंटर को शीघ्र ही जनता के लिए उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण में पाई गई कमियां तुरंत दूर करने निर्देश डॉ. लाल प्रणय ने मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. जी.बी. रामटेके से भी मुलाकात की। इस बैठक में ब्लड सेंटर के संचालन से संबंधित रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। निरीक्षण में पाई गई कमियों को साझा करते हुए उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। शहडोल संभाग एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां सिकल सेल एनीमिया के मरीजों और प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता अधिक रहती है। मेडिकल कॉलेज परिसर में इस आधुनिक ब्लड सेंटर का संचालन क्षेत्र के हजारों मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। डॉ. लाल प्रणय ने इस महत्वपूर्ण सेवा को शुरू करने में किसी भी प्रकार की देरी को अस्वीकार्य बताया। अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड सेंटर प्रगति की जानकारी दी निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधन की पूरी टीम उपस्थित थी। इसमें अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, उप अधीक्षक डॉ. विक्रांत कबीर, अस्पताल प्रबंधक डॉ. साबिर खान और ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. मारिया अंसारी शामिल थे। इन अधिकारियों ने संयुक्त संचालक को ब्लड सेंटर की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रदान की। कमियों को सुधार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संयुक्त संचालक ने निर्देश दिए कि सभी चिह्नित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस ब्लड सेंटर के शुरू होने से शहडोल संभाग के मरीजों को रक्त के लिए अन्य जिलों या निजी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे उन्हें समय पर जीवनरक्षक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जो क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण सुधार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *