करियर काउंसलिंग व मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया गया:स्टूडेंट्स को लक्ष्य प्राप्ति के लिए छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से दृढ़ संकल्प, समर्पण अनुशासन से कार्य करने की प्रेरणा दी

राजस्थान विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में करियर काउंसलिंग एंड मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान स्वागत उद्बबोधन में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरीना कालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही खेलों के क्षेत्र में रोजगार से जुड़ी इस तरह की कार्यशालाओं की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर के तहत राजनीति विज्ञान के प्रसिद्ध प्रोफेसर लक्ष्मीकांत बेनीवाल ने विभाग के स्टूडेंट्स को लक्ष्य प्राप्ति के लिए छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से दृढ़ संकल्प, समर्पण अनुशासन से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अगली कड़ी में डॉ गगनजीत सिंह मरवाह ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विभिन्न रोजगार के क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में खेलों में इवेंट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी और स्पोर्ट्स मेडिसिन, की चर्चा की । कार्यक्रम में नवाचार के रूप में विभाग के शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान शारीरिक शिक्षा के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर परमजीत सिंह गुमान, केंद्रीय संस्कृत संस्थान के रिटायर्ड प्रोफेसर गजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे । इस कार्यशाला के आयोजक डा हरबंस गोदारा ने बताया कि इस दौरान विभाग के स्टूडेंट्स ने करियर से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रतिभा सिंह रतनू ने किया । इस दौरान विभाग के शिक्षक डॉ प्रमोद सिंह, प्रभु दयाल बेनीवाल, सुरेंद्र मीणा ,डॉ चेतना, डा प्रीती शारीरिक शिक्षा विभाग के शोधार्थी तथा बीपीएड व एमपीएड के स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *