जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:दहेज के लिए करते थे टॉर्चर, 10 महीने पहले हुई थी शादी

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। दस महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को टॉर्चर किया जा रहा था। दौलतपुरा थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO (दौलतपुरा) सुनील गोदारा ने बताया- आंधी के रहने वाले रामगोपाल शर्मा ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया- अप्रैल-2025 में उनकी बेटी मोनिका (23) की शादी चोप दौलतपुरा निवासी विष्णु से हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल वाले दहेज की मांग को लेकर मोनिका को प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 5 लाख रुपए और कार की डिमांड को लेकर उसे टॉर्चर किया करते थे। आरोप है कि मंगलवार शाम मोनिका ने सुसराल में स्थित अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। गेट तोड़कर अंदर जाने पर मोनिका फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस को मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *