त्रिनेत्र गणेश की महाआरती से हुई स्थापना दिवस की शुरुआत:जिला कलेक्टर ने विधिवत पूजा अर्चना कर की शुरुआत

सवाई माधोपुर के 263 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह की आज विधिवत शुरुआत हुई। यहां जिला प्रशासन की ओर से त्रिनेत्र गणेश रणथंभौर की महाआरती कर विधिवत शुरुआत की गई। आरती से पहले जिला कलेक्टर कानाराम की ओर से त्रिनेत्र गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की ओर से एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। इस सेल्फी पॉइंट पर जिला कलेक्टर कानाराम पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा, पर्यटक विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह चारण सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने सेल्फी ली। आज यह कार्यक्रम होंगे आयोजित यहां सुबह 10 बजे से 5 बजे तक दशहरा मैदान में फोटो प्रदर्शनी और लाइव पेंटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ ही दोपहर 12 बजे से परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम पांच बजे खंडार उपखंड के त्रिवेणी संगम रामेश्वर घाट पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह कल से अमरूद और बाघ महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *