रामेश्वर डूडी की समाधि पर भावुक हुई नोखा MLA:कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची, पुष्प अर्पित करते ही फूट-फूटकर रोने लगी

कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची नोखा विधायक और डूडी की पत्नी सुशीला डूडी फूट-फूटकर रोने लगी। बीकानेर से नोखा जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को यहां रुक गए थे, इस दौरान विधायक सुशीला डूडी भी साथ थी। नोखा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और नोखा विधायक सुशीला डूडी ने रास्ते में समाधि स्थल पर अपने वाहन रोक लिए। जिस जगह डूडी का अंतिम संस्कार किया गया था,उसके चारों और अब समाधि बनाने का काम चल रहा है। चार दीवारी की जा चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं ने यहां पुष्प अर्पित करना शुरू किया। इसी दौरान नोखा विधायक ने भी फूलों की माला दीवार पर रखी। माला दीवार पर रखी जाती, इससे पहले ही वो रोने लगी। कुछ ही देर में वो फूट-फूटकर रोने लगी। साथ में चल रही दो महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला लेकिन काफी देर तक विधायक अपने पति की याद में रोती ही रही। ये पहला मौका है जब वो सार्वजनिक तौर पर वो अपने पति की याद में इतनी भावुक हुई। डूडी के निधन के वक्त भी उन्होंने बहुत हिम्मत रखी और सभी से संवेदनाओं में शामिल हुई। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि डूडी के अंतिम संस्कार स्थल पर अब समाधि बनाया जाना प्रस्तावित है। इसी समाधि स्थल पर डूडी की मूर्ति लगाई जाएगी। पूरे परिसर को भव्य रूप दिया जाएगा। बीकानेर-नोखा मार्ग पर गंगाशहर से महज दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे पर ही ये भव्य समाधि स्थल तैयार हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *