एमआईएस सहायक भर्ती के लिए आवेदन 30 तक

भास्कर न्यूज | महासमुन्द अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम ) के 02 पदों पर नियुक्ति किया जाना है। इनमें बागबाहरा एवं पिथौरा अनुभाग शामिल है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि नियुक्ति के लिए चयनित पद अशासकीय एवं पूर्णत अस्थायी होंगे तथा निर्धारित एवं नियति की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। उक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण के बाद पात्र आवेदकों को साक्षात्कार के लिए 3 फरवरी को सूचित किया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया 5 से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 11 फरवरी को जारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *