कवर्धा| जिले में राष्ट्रीय पर्वों और प्रमुख धार्मिक अवसरों पर पशुवध व मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी पशुवध गृह एवं मांस विक्रय केंद्रों को तय तिथियों पर बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 30 जनवरी (गांधी निर्वाण दिवस), 15 फरवरी (महाशिवरात्रि), 20 मार्च (चैतीचांद), 26 मार्च (रामनवमी) पर पशुवध एवं मांस बिक्री पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।


