शिवपुरी की महिला को सीएम ने किया सम्मानित:नमो ड्रोन दीदी योजना में एक साल से नैनो उर्वरक छिड़काव करती आ रही

शिवपुरी की रहने वाली पहली महिला ड्रोन पायलेट निदा अख्तर को रविवार को ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मानित किया। ड्रोन पायलेट निदा पिछले 12 माह से शिवपुरी और ग्वालियर जिले में किसानों को ड्रोन से उर्वरक और दवा छिड़काव का लाभ देती आ रही है। वह वर्तमान में मोहना में पदस्थ हैं। 2250 एकड़ भूमि में नैनो उर्वरक का छिड़काव कर चुकी है प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी जिले के 325 किसानों की 2250 एकड़ भूमि में नैनो उर्वरक का छिड़काव कर निदा अख्तर ने शासन को करीब तीन लाख पचास रूपए की आय प्रदान की है। ड्रोन दीदी निदा को शासन ने उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र दिया है। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविधालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश में मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में प्रधान मंत्री ड्रोन योजना के तहत लाभार्थी शिवपुरी की ड्रोन दीदी निदा को मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही निदा अख्तर को एक जनरेटर भी सम्मान के रूप में दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *