राजस्थान में ड्राइवर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 23 नवंबर 2025 को आयोजित ड्राइवर भर्ती भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह करीब 11 बजे जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि ड्राइवर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम और रोल नंबर से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दरअसल, इसी साल नवंबर में ड्राइवर) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1 लाख 48 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है। आलोक राज ने बताया कि बोर्ड द्वारा उम्मीदवार सिलेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। रिटन टेस्ट में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट चेक करके सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी। जानें कटऑफ ऐसे चेक करें भर्ती परीक्षा का रिजल्ट — ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में 12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी:40 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, कब होंगे एग्जाम राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके तहत प्रदेश के 6 विभागों में लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के 10 हजार 644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित और अनुसूचित वर्गों के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


