दीतलवाड़ा में क्रिकेट खेल नहीं, जन-जुनून बन गया है। स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर यह उत्साह चरम पर दिखा। फाइनल मुकाबले में करीब 40 हजार दर्शक मौजूद रहे। हर चौके-छक्के और विकेट पर तालियों-नारों से गांव गूंज उठा। फाइनल से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने इसे ग्रामीण स्तर का सबसे शानदार आयोजन बताया। फाइनल आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा। गेल राघौगढ़ विजेता बनी। टीम को 1,11,111 और उपविजेता कन्नू 11 चांचौड़ा को 51 हजार रुपए दिए गए।


