बरदहा घाटी पर अब 10 नहीं सिर्फ 3 मोड़ होंगे:रीवा में 311.62 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क; चौड़ाई 18 मीटर होगी

रीवा की बरदहा घाटी से गुजरने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब घाटी का सफर पहले की तरह 10 खतरनाक मोड़ों से नहीं, बल्कि सिर्फ 3 मोड़ों में पूरा होगा। 311.62 करोड़ रुपए की लागत से बरदहा घाटी सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 60 फीट (18 मीटर) होगी, जिससे आवागमन पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम होगा। वन विभाग से स्वीकृति मिलते ही सिरमौर–डभौरा मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। यह सड़क रीवा की सबसे दुर्गम मानी जाने वाली बरदहा घाटी से होकर गुजरती है। मौजूदा संकरी और घुमावदार सड़क के कारण यहां आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में सड़क निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 27 गांव निर्माण कार्य से प्रभावित होंगे। सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाएगा और किनारे बसे लोगों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यात्रा समय कम होगा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। लंबे समय से इस मार्ग के सुधार की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *