देवास पुलिस ने लौटाए ठगी के 32,900 रुपए:टोंकखुर्द की महिला के साथ हुई थी साइबर फ्रॉड; ‘ऑपरेशन साइबर’ के तहत मिली सफलता

देवास पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर’ के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत दी है। टोंकखुर्द निवासी शैलबाला के खाते से ठगों द्वारा उड़ाए गए 32,900 रुपए पुलिस ने सफलतापूर्वक वापस करवा दिए हैं। पुलिस और साइबर सेल की सक्रियता से यह पूरी राशि आवेदिका के बैंक खाते में रिफंड हो गई है। 29 अक्टूबर को दर्ज कराई थी शिकायत शैलबाला ने 29 अक्टूबर 2025 को अपने साथ हुई 32,900 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंकखुर्द थाने में तैनात साइबर मित्र आरक्षक दीपक ने तुरंत कार्रवाई की और आवेदिका से तकनीकी जानकारी जुटाकर जिला साइबर सेल को भेजी। पोर्टल के जरिए होल्ड कराई राशि जिला साइबर सेल ने प्राप्त जानकारी को तत्काल एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज कराया और लगातार ट्रांजेक्शन की निगरानी की। थाना टोंकखुर्द और जिला साइबर सेल के साझा प्रयासों से ठगी गई पूरी राशि को बैंक में होल्ड कराने में सफलता मिली। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कर यह राशि आवेदिका शैलबाला के खाते में वापस लौटा दी गई। SP की अपील- तुरंत पुलिस को सूचना दें पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने इस सफलता पर टीम की सराहना की है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल की मदद लें, ताकि समय रहते पैसा वापस कराया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *