जल-जंगल-जमीन व पर्यावरण बचाने बीटीआई मैदान में शहरवासियों का प्रदर्शन

अंबिकापुर | सरगुजा जिले में जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुक्रवार को बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। शहर के बीटीआई मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और पर्यावरण प्रेमी एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए। यह आंदोलन हसदेव बचाओ शंकर समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और क्षेत्र के रामगढ़ पहाड़ को खतरे में बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के आसपास हो रही गतिविधियों से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *