जुगाड़ से ट्रक में बनाया कंपार्टमेंट, फिर लगाया हाईड्रोलिक जैक:42 कट्‌टों में मिले 876KG डोडा-पोस्त जब्त, ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

ट्रक कंटेनर में बने मॉडिफाइड गुप्त कंपार्टमेंट में 42 कट्‌टों में 876 किलो डोडा-पोस्त बरामद किए। कंटेनर चारों तरफ से वेल्डर कर छुपा रखा था। कार्रवाई बाड़मेर आबकारी ने सिणधरी रोड़ रावतसर के पास नाकाबंदी के दौरान बीती रात की। कंपार्टमेंट चारों तरफ से पैक था। उससे हवा भी नहीं पा रही थी। वहीं नाकाबंदी देकर ट्रक ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया- सिणधरी रोड रावतसर के पास नाकाबंदी की हुई थी। एक ट्रक को रुकवाने पर ड्राइवर गाडी छोड़कर भाग गया। टीम ने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। वहीं, ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ऐसी कोई संदिग्ध नजर नहीं आई। ड्राइवर के भागने पर संदेह होने पर अच्छी तरह से खोजबीन की। आबकारी गार्ड ओमाराम ने कंटेनर का डंडे से माप किया तो उसके अंदर और बाहर साइज में फर्क नजर आया। कंटेनर में अलग से एक कंपार्टमेंट बना था गहलोत ने बताया- टीम ने जब ट्रक कंटेनर को देखा तो एक कंपार्टमेंट अलग से नजर आया। तब ट्रक को जब्त कर आबकारी ऑफिस लेकर आए। वहां पर कटर मशीन से उसको काटा गया। तो उसके अंदर ब्लैक प्लास्टिक में 42 किलो डोडा-पोस्त का भरा हुआ था। जिसमें 876 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया। हाइड्रोलिक जैक लगा रखा था तस्करों ने डोडा-पोस्त की तस्करी के लिए ट्रक को पूरी तरीके से मॉडिफाइड कर दिया। पहले ट्रक पर कंटेनर लगा दिया। फिर उसके आगे के हिस्से में एक अलग से कंपार्टमेंट बनाया। यह कंपार्टमेंट मादक-पदार्थ की तस्करी के लिए बनाया गया था। उस कंपार्टमेंट के लिए हाइड्रोलिक जैक लगा रखा था। जिससे छत हटाकर डोडा-पोस्त के कट्‌टे भरे हुआ था। ट्रक नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश आबकारी अधिकारी ने बताया- ट्रक के नंबरों के आधार पर ट्रक मालिक को ट्रेस किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रात के समय ट्रक में एक ही व्यक्ति था। आबकारी सीआई ने की कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद मदन नकाते और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर श्रीमती सीमा कविया एवं श्रीमान जिला आबकारी अधिकारी बाड़मेर दिनेश गहलोत के निर्देशन में मन सहायक आबकारी अधिकारी हाल आबकारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप ने कार्रवाई की। कार्रवाई में उमा राम गार्ड सिपाही, महेश कुमार, हुकम सिंह, विशनाराम गोरधन राम साथ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *