राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड थर्ड टीचर लेवल-1 (सामान्य और संस्कृत) और लेवल-2 (विज्ञान-गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई। पहले दिन 20 हजार 640 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। अजमेर में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आज हुई परीक्षा में 17734 कैंडिडेट उपस्थित हुए। 2906 कैंडिडेट अनुपस्थित रहे। ऐसे में उपस्थित प्रतिशत 85.92 रहा। पहली पारी का समय सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई और सुबह नौ बजे तक सेंटर पर एंट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया। हाथ पर बंधे धागे, दुपट्टा व स्टॉल आदि उतरवाए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभालीं। निगरानी के लिए सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। 18 जनवरी को प्रथम पारी में 61 सेंटर पर 18621, 18 जनवरी को द्वितीय पारी में 58 17568, 19 जनवरी को प्रथम पारी में 15 सेंटर पर 3868, 19 जनवरी को द्वितीय पारी में 48 सेंटर पर 14128, 20 जनवरी को प्रथम पारी में 03 सेंटर पर 669, 20 जनवरी को द्वितीय पारी में 04 सेंटर पर 1008 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। सावित्री स्कूल, जेल तिराहा, कलेक्ट्रेट के बाहर, रोडवेज बस स्टेंड और सेशन कोर्ट के बाहर ट्रैफिक का अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इसके अलावा रोडवेज बसों की एक्स्ट्रा व्यवस्था की गई है।


