बिजली विभाग के सामने शव के साथ धरने पर बैठे:नौकरी व 50 लाख की डिमांड, 14 दिन पहले लाईट के पोल से गिरा था

कोटा के बपावर में बिजली विभाग के ऑफिस के सामने गांव के लोग शव लेकर धरने पर बैठ गए है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाए है। मृतक के परिजन के नौकरी व 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष शकील मिर्जा,बपावर कलां मंडल राजेश शर्मा भी मौके पर मौजूद है। इधर प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार जतिन दिनकर,डीएसपी, बपावर कलां थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे है। लोगों से समझाइश कर रहे है। दरअसल हेमंत कुमार सुमन (35) बिजली विभाग में ठेके पर एफआरटी में काम करता था। परिजनों का आरोप है की हेमंत 4 जनवरी को थाने के सामने वाले पॉल पर चढ़कर फॉल्ट को सही कर रहा था। फॉल्ट सही करने के दौरान विभाग के कर्मचारियो के द्वारा अचानक से लाईट की सप्लाई चालू कर दी। जिससे पौल पर चढ़कर काम कर रहा हेमन्त का हाथ पूरी तरह झुलस गया। एकाएक 35 फीट उचाई वाले खम्बे से सीधे नीचे आ गिरा। जिससे वो गम्भीर घायल हो गया। उसका 14 दिन से इलाज चल रहा था। देर रात निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।आज बिजली विभाग के AEN ऑफिस के बाहर धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *