शिक्षक-भर्ती परीक्षा से पहले एक्सीडेंट, घायल हालत में दिया एग्जाम:तबीयत बिगड़ी तो आधा पेपर छोड़ना पड़ा, हॉस्पिटल में भर्ती

REET परीक्षा के दौरान बांसवाड़ा के ओडा गांव की रहने वाली कविता डामोर अपने पिता मणिलाल के साथ परीक्षा देने जा रही थी, तभी रास्ते में आंजना के पास सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार पिता और बेटी दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे में घायल होने के बावजूद कविता ने परीक्षा देने की कोशिश की, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वह पूरा पेपर नहीं दे सकी। परीक्षा केंद्र जाते समय हुआ सड़क हादसा ओडा गांव निवासी कविता डामोर अपने पिता मणिलाल के साथ REET परीक्षा देने बांसवाड़ा शहर आ रही थी। रास्ते में आंजना क्षेत्र के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बाइक सवार पिता और बेटी दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। पिता-पुत्री को आई चोटें, हॉस्पिटल में हुआ प्राथमिक इलाज कविता के भाई नगेंद्र डामोर ने बताया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अर्थूना के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चोटों के बावजूद कविता परीक्षा को लेकर चिंतित थी और सेंटर पहुंचने की जिद पर अड़ी रही। चोटिल हालत में परीक्षा केंद्र पहुंची कविता प्राथमिक इलाज के बाद कविता को गुरु गोविंद सिंह कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र लाया गया। दर्द और कमजोरी के बावजूद वह परीक्षा हॉल में बैठी और पेपर लिखना शुरू किया। शुरुआत में उसने खुद को संभालने की कोशिश की। पेपर के दौरान बिगड़ी तबीयत, अधूरा छोड़ना पड़ा एग्जाम परीक्षा के दौरान कविता का दर्द बढ़ता गया और उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। हालत संभालना मुश्किल हो गया, जिसके चलते उसे मजबूरी में आधा पेपर छोड़कर परीक्षा केंद्र से बाहर आना पड़ा। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती परीक्षा केंद्र से बाहर आने के बाद कविता की स्थिति और बिगड़ गई। उसे तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल, बांसवाड़ा ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। कविता REET लेवल-1 की अभ्यर्थी थी। हादसे ने उसकी सेहत के साथ-साथ महीनों की तैयारी को भी प्रभावित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *