एकतरफा प्यार में काटा युवती का गला:लगातार फोन से परेशान हथियार लेकर घर पहुंचा, मारकर सोने चला गया; लड़की को पसंद नहीं करता था

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तरफा प्यार करना युवती को भारी पड़ गया। लगातार फोन से परेशान युवक ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। 16 जनवरी की रात घर में खून से लतपथ रानू साहू (23 साल) का शव मिला। मामला दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, राहुल जोगी (26 साल) पेशे से ड्राइवर है। दोनों एक दूसरे को जानते थे। रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और उसे फोन कर अपने प्यार का इजहार करती थी, जिसे राहुल ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बावजूद रानू लगातार राहुल को फोन कर परेशान कर रही थी। इसे लेकर पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ फिर राहुल ने उसे मार डाला। घर की इकलौती बेटी थी मृतका रानू साहू, रामकुमार साहू की इकलौती बेटी थी। उसके पिता रामकुमार साहू रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। 16 जनवरी को रानू साहू घर पर अकेली थी। उनके माता पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने रानू को फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और गंभीरता से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वायड-फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से आरोपी तक पहुंचे सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया, जिनकी आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका रही। फोन कर परेशान करती थी युवती पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल जोगी (26 साल) बांधाखार का रहने वाला है, वह ट्रक चलाता है। मृतका रानू साहू की राहुल से पहले से जान-पहचान थी। रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और उसे फोन कर अपने प्यार का इजहार करती थी, जिसे राहुल ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बावजूद रानू लगातार राहुल को फोन कर परेशान कर रही थी। मारने हथियार लेकर घर पहुंचा आरोपी 16 जनवरी की देर शाम रानू ने राहुल को फोन किया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर राहुल रानू के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हरदीबाजार-दीपका रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास चला गया और वहीं सो रहा था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बियर-बार में गर्लफ्रेंड के मर्डर का LIVE VIDEO: रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बोतल से फोड़ा सिर, सीने पर मुक्का मारा; गले लगाकर रोया, फिर भागा रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *