ड्रग्स तस्कर की करवाई परेड, 5 राज्यों का है वांटेड:1 लाख का इनामी, राजस्थान में लगाई 5 एमडी फैक्ट्री; कोलकता से किया था गिरफ्तार

ANTF ने कुख्यात ड्रग माफिया को पश्चिम बंगाल के कोलकता से पकडा। शनिवार को तस्कर को बाड़मेर धोरीमन्ना लाया गया। वहां पर पैदल परेड निकाली गई। धोरीमन्ना पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त संदेश दिया। तस्कर रमेश के खिलाफ पांच राज्यों में 31 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी। आरोपी के खिलाफ बाड़मेर जिले के सेड़वा में एमडी फैक्ट्री लगाने का मास्टरमाइंड था। दरअसल, एटीएस और एनएनटीएफ की टीमों ने बीते कुछ माह से रमेश को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई थी। इसके लिए टीम ने मजदूर बनकर पश्चिमी बंगाल में रही। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द किया गया। एएनटीएफ बाड़मेर टीम और धोरीमन्ना पुलिस ने शनिवार को धोरीमन्ना पुलिस थाने से रमेश को पैदल परेड निकाली। बाड़मेर रोड़, मैन बाजार, धनाऊ रोड, सुभाष नगर होते हुए फिर थाने पहुंचे। करीब एक किलोमीटर तक परेड निकालकर तस्करों को सख्त संदेश दिया। पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इससे जुड़ी खबर पढ़े … तस्कर ने फरारी में 12-ज्योतिर्लिंगों और चार धाम यात्रा की:राजस्थान में एमडी फैक्ट्री लगाई, 1Kg से कमाता 30 लाख; कोलकाता से गिरफ्तार 5 राज्यों में वांटेड एक लाख के इनामी तस्कर को ATS और ANTF की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पकड़ा है। आरोपी की उम्र 31 साल है, लेकिन मुकदमे इससे ज्यादा दर्ज है। (पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *