नीरज चोपड़ा की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी की PHOTOS:पत्नी हिमानी के साथ पोस्ट शेयर की, लिखा- प्यार और भरोसे का रिश्ता और गहरा हुआ

हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी मोर के साथ शादी की पहली एनिवर्सरी पर निजी जिंदगी से जुड़ी कई फोटो शेयर की है। नीरज ने सोशल मीडिया पर यादगार फोटो पोस्ट करते हुए अपनी एक साल की मैरिड लाइफ की इमोशन को एक्सप्रेस किया है। खेल के मैदान में इतिहास रचने वाले नीरज का ये इमोशनल अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के फोटोज में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने वरमाला, गठबंधन और मेहंदी के फोटो शेयर किए हैं। गोल्डन बॉय ने अपनी पोस्ट में लिखा… प्यार करते हुए, सीखते हुए और साथ-साथ आगे बढ़ने का यह अनंत सफर एक साल में और भी मजबूत हुआ है। यह साथ हमेशा के लिए यूं ही चलता रहेगा। देखिए नीरज द्वारा पोस्ट किए PHOTOS… शादी की तस्वीरों में रस्मों की झलक
नीरज कुमार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ी यादगार फोटोज साझा की हैं। इनमें 16 जनवरी को हुई शादी के दौरान की झलकियां शामिल हैं। एक फोटो में नीरज और हिमानी एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में दोनों एक-दूसरे के पल्लू से बंधे दिखाई देते हैं, जो वैवाहिक बंधन की परंपरा को दर्शाती है। इसके अलावा नीरज ने हरियाणवी रीति-रिवाज के अनुसार मेहंदी के थाप की रस्म वाली फोटो भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। 16 जनवरी 2025 को हुई थी गुपचुप शादी
पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को सोनीपत की रहने वाली टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से विवाह किया था। यह शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में बेहद सादगी और गुपचुप तरीके से संपन्न हुई थी, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद नीरज चोपड़ा ने बताया था कि उनका ट्रेनिंग शेड्यूल और प्रतियोगिता सीजन शुरू होने वाला था, ऐसे में बड़े स्तर पर आयोजन करना संभव नहीं हो पाया। इसी कारण विवाह समारोह को निजी और सादा रखा गया। नीरज और हिमानी ने 25 दिसंबर 2025 को पहला रिसेप्शन करनाल में आयोजित किया था। इसके बाद दिल्ली और पानीपत में अलग-अलग रिसेप्शन रखे गए। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं। स्पोर्ट्स फैमिली होने से बढ़ीं नजदीकियां
नीरज चोपड़ा ने बताया था कि वे हिमानी को पहले से जानते थे। दोनों के करीब आने की सबसे बड़ी वजह उनके परिवारों का खेल जगत से जुड़ा होना रहा। हिमानी के पिता कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं, जबकि उनके भाई रेसलर और बॉक्सर हैं। हिमानी खुद भी टेनिस खिलाड़ी रही हैं, हालांकि इंजरी के कारण उन्होंने पढ़ाई पर ज्यादा फोकस किया। 2 पॉइंट में नीरज के आर्मी के सफर के बारे में जानिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *