जिला स्पेशल टीम ने झिराना थाना इलाके में एक स्थान पर छापामार कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो लाख 64 हजार रुपए, ताश पत्ती, 8 मोबाइल, दो कार, एक बाइक जब्त की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सवाई माधोपुर, बूंदी जिले के लोग भी शामिल है। उधर इस कार्रवाई का जैसे ही अन्य सटोरियों, जुआरियों में हड़कंप मच गया। वे उधर उधर भाग छूटे। 8 को किया गिरफ्तार जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नयागांव रहीमपुर के पास कुछ लोग आए दिन जुआ खेलते रहते हैं। यहां अन्य जगह के लोग भी बाइक, कारों में सवार होकर आते है और जुआ खेलते हैं। आज भी जुआ खेल रहे हैं। ऐसे में जिला स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई कर आठ हुआ खेलते लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में बद्री लाल पुत्र बजरंग लाल मीणा निवासी करवर बूंदी, आजाद पुत्र मुंशी देशवाली निवासी रहीमपुर थाना झिराना, प्रधान पुत्र रामलाल जाट निवासी झिराना, भंवरलाल पुत्र बद्री जाट निवासी रहीमपुर झिराना, मुकेश पुत्र मोरपाल धाकड़ निवासी करवर बूंदी, गीता राम पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी रघुनाथपुर नैनवा बूंदी, श्यामलाल पुत्र जगनलाल मीणा निवासी बामनवास सवाई माधोपुर और मुकेश पुत्र मांगीलाल धाकड़ निवासी रघुनाथपुर नगर फोर्ट शामिल है। 2 लग्जरी कार और बाइक भी बरामद इनके पास से एक हुंडई क्रेटा कार, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक टीवीएस मोटरसाइकिल दो लाख 64 हजार रुपए आदि जब्त किए गए हैं । सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पर 13 RPGO के तहत तथा संगठित रूप से बड़े स्तर पर जुआ खेलते हुए पाए जाने पर पूर्व के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार संगठित अपराध की धाराओं में अपराधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।


