गहलोत बोले- राजस्थान में लोकतंत्र का चीरणहरण हो रहा:SIR में वोट चोरी के साथ फर्जी दस्तावेजों से जनादेश पर डकैती का षडयंत्र हुआ

अलवर के रामगढ़ में भाजपा के बीएलए के नाम पर एक ​दिन में एसआईआर के तहत 1383 फर्जी आपत्तियों के मामले में कांग्रेस ने निशाना साधा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ​भाजपा पर लोकतंत्र का चीरहरण करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने लिखा – राजस्थान में लोकतंत्र का चीरहरण किस स्तर पर हो रहा है। रामगढ़ (अलवर) का मामला इसका सबूत है। एक ही दिन में 1383 फर्जी आपत्तियां, वो भी भाजपा के BLA के नाम पर? जब खुद BLA हस्ताक्षर से इनकार कर रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि यह केवल ‘वोट चोरी’ नहीं, बल्कि कूटरचित दस्तावेजों (Forgery) के जरिए जनादेश पर डकैती डालने का सुनियोजित षड्यंत्र है। पूरे प्रदेश में भाजपा ने इस तरह का प्रयास किया पर इनका भंडाफोड़ हो गया। जालसाजी में शामिल अफसरों पर एफआईआर करवाएं गहलोत ने लिखा- प्रशासन और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर यह गंभीर प्रश्नचिह्न है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि इस तरह का गैर कानूनी काम न हो। उनसे मेरी मांग है कि इस ‘जालसाजी’ में शामिल लोगों और मूकदर्शक बने अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। डोटासरा बोले- भाजपा ने SIR प्रक्रिया को वोट काट कर लोकतंत्र की हत्या का हथियार बना दिया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से SIR प्रक्रिया की गड़बड़ी पर सवाल पूछते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने एक्स पर लिखा- ज्ञानेश कुमार.. राजस्थान में ये कौनसी SIR प्रक्रिया चल रही है? कितने सबूत चाहिए प्रदेश की हर विधानसभा में वोट चोरी के जो षड्यंत्र हो रहे हैं, वो लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं, BJP की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। बाड़मेर में एक ही व्यक्ति द्वारा 188 वोटरों के नाम पर फर्जी आपत्तियां, अलवर के रामगढ़ में एक दिन में 1383 ऑफलाइन आपत्तियां, फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी मोबाइल नंबर, हर विधानसभा में दबाव बनाना, नियमों को ताक पर रखकर बल्क फॉर्म जमा करना, प्रशासन द्वारा फॉर्म स्वीकार करना, ये किस स्तर पर फर्जीवाड़ा चल रहा है? जूली बोले- राजस्थान में वोटों की चोरी नहीं लूट की जा रही है नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा- इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए कि राजस्थान में किस बेशर्मी से ‘वोट की चोट’ को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है? अलवर के रामगढ़ में भाजपा के BLA के नाम से हजारों फर्जी आपत्तियां दी गईं। अब पोल खुलने पर वे खुद मुकर रहे हैं। यह सिर्फ बानगी है कि प्रदेश में किस तरह वोटों की चोरी नहीं, बल्कि लूट की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *