कवर्धा NSUI जिला इकाई ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और सिग्नल चौक कवर्धा में पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान NSUI नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता से किए गए वादों से मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो रोजगार, न शिक्षा और न ही किसान हित के मुद्दों पर गंभीर है। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमा-झपटी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमा-झपटी भी हुई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया। आंदोलन तेज करने की चेतावनी NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द ही अपने वादों को पूरा नहीं किया, तो संगठन आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक मौके से लौट गए। पुलिस प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।


