दतिया के भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बिना नाम लिए पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में राजेंद्र शुक्ल ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर दो टूक बात कही और ऐसे बयानों को खतरनाक मानसिकता का परिचायक बताया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि किसी महिला की सुंदरता, पहनावे या पहचान को बलात्कार जैसी जघन्य हिंसा से जोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह विकृत सोच को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बलात्कार किसी परिस्थिति या महिला के अस्तित्व के कारण नहीं, बल्कि अपराधी की आपराधिक मानसिकता के कारण होता है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी से ऐसे विधायकों को पार्टी से बाहर करने का कहा। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस तरह के बयान महिलाओं के सम्मान, संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार और समाज की सामूहिक चेतना पर सीधा हमला हैं। जब जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मंच से इस तरह की सोच व्यक्त करते हैं, तो यह केवल महिलाओं का अपमान नहीं, बल्कि समाज में गलत संदेश देने जैसा है। संविधान महिलाओं को समानता, गरिमा और सुरक्षा का अधिकार देता डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि भारत का संविधान महिलाओं को समानता, गरिमा और सुरक्षा का अधिकार देता है। ऐसे बयान इन मूल्यों का उल्लंघन करते हैं और समाज में भय, असंवेदनशीलता और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं को वस्तु नहीं, इंसान समझा जाना चाहिए और अपराध के लिए केवल अपराधी दोषी होता है, पीड़िता नहीं। राजेंद्र शुक्ल ने विधायक फूल सिंह बरैया के बयान की कड़ी निंदा करते हुए अपेक्षा जताई कि ऐसे विचार रखने वालों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, ताकि समाज में कोई गलत संदेश न जाए। गौरतलब है कि फूल सिंह बरैया के बयान के बाद प्रदेश में जाति और महिला सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है, वहीं सामाजिक संगठनों ने भी इस तरह की टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताई है। कांग्रेस विधायक ने रेप को धर्मग्रंथों से जोड़ा, कहा-तीर्थफल मिलेगा दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करेगा तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है। वीडियो में बरैया कह रहे हैं- इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी…कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं? पूरी खबर पढ़ें बरैया के विवादित बयान राहुल गांधी ऐसे विधायक को पार्टी से बाहर करें: सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस के नेताओं खासकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को देखना चाहिए कि समाज में ऐसे जहर घोलने वाले बयान फूल सिंह बरैया द्वारा दिए जा रहे हैं जो समाज में विद्वेष फैलाने का काम है। मैं उम्मीद करूंगा कि राहुल गांधी आकर अपने विधायक से कहें, उन्हें सस्पेंड करें, पार्टी से बाहर करें। ऐसा लगे कि समाज के बाकी लोगों के लिए भी उनके मन में सम्मान है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। फूल सिंह बरैया विधायक हैं, उनका भी उत्तरदायित्व है कि इस तरह की बातों से बचें। यह कोई नई बात नहीं, उनका चरित्र है: मंत्री राकेश सिंह मंत्री राकेश शुक्ला ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला-बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बरैया के लिए यह कोई नई बात नहीं है, यह उनका चरित्र है।मंत्री शुक्ला ने बरैया के बयान को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा, “हम उन्हें बरसों से देख रहे हैं। आज उम्र के इस पड़ाव पर वह किसी भी समाज की बच्चियों के बारे में ऐसी चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें हम दोहरा भी नहीं सकते।” शुक्ला ने बेटियों को पूजनीय बताते हुए नवदुर्गा पूजा का भी उल्लेख किया। मंत्री सारंग बोले- बरैया पर एक्शन लेने की बजाय साथ घूम रहे राहुल गांधी खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी और कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधा है। सारंग ने पोस्ट किया- हमें उम्मीद थी कि राहुल गांधी जैसे ही इंदौर उतरेंगे, सबसे पहले बहन-बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को पार्टी से बाहर करेंगे, लेकिन कार्रवाई के बजाय वे उन्हीं के साथ घूमते नजर आए। “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का ढोंग करने वाली कांग्रेस की असलियत यही है। यहां निष्कासन नहीं, संरक्षण मिलता है। पूरी कांग्रेस की यही सोच है: आशीष अग्रवाल बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पोस्ट कर कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया —यह सहमति है…स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता। शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को। अमानवीय, शर्मनाक हरकतें: पाराशर बीजेपी के पूर्व मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- राहुल गांधी जी ! बेटियों के प्रति जघन्य, क्रूर, अमानवीय, शर्मनाक भाषा का इस्तेमाल करने वाला यह विधायक आज आपके साथ इंदौर दौरे में था। आपने क्या किया ?क्या इसकी शर्मनाक हरकतें आपको स्वीकार हैं..? जवाब तो देना पड़ेगा।


