क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से मजदूर की मौत:तारों का बंडल पकड़ने के लिए जबरन हाइवा में चढ़ाया, तारों के बंडल के नीचे दबा मजदूर

भरतपुर में क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। तार के बंडल को हाइवा में लोड करते समय अचानक तार का बंडल क्रेन से निकलकर मजदूर के ऊपर जा गिरा। जेसीबी के ऑपरेटर ने जबरन मजदूरों को तारों के बंडल पकड़ने के लिए हाइवा में चढ़ाया था। मजदूरी वीके चौधरी नाम के ठेकेदार के लिए काम करते हैं। जबरन केवल मजदूरों को हाइवा में चढ़ाया गया मृतक मनीष (35) के साथी मजदूर कन्हैया ने बताया कि क्रेन से बड़ी केवल के बंडल को हाइवा में लोड करवा रहे थे। जेसीबी के ऑपरेटर ने कहा कि वह हाइवा में चढ़ जाए और, केवल को दोनों तरफ से पकड़ लें। मजदूरों ने यह काम करने से मना किया। तब जेसीबी के ऑपरेटर ने जबरन मनीष और कन्हैया को हाइवा में चढ़ा दिया। क्रेन से निकला केवल का बंडल मजदूर के ऊपर गिरा एक तरफ से मनीष ने तो, दूसरी तरफ से कन्हैया ने केवल का बंडल पकड़ा हुआ था। तभी अचानक क्रेन से केवल का बंडल निकल गया। जिसके नीचे मनीष दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद मजदूरों ने तुरंत केवल के बंडल को हटाया और मनीष को निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। वीके चौधरी ठेकेदार के यहां काम करता था मजदूर कन्हैया ने बताया कि यह हादसा मेडिकल कॉलेज के पास हुआ। मेडिकल कॉलेज के पास बीके चौधरी नाम के ठेकेदार का बाढ़ा है वहां पर केवल को हाइवा में लोड किया जा रहा था। ठेकेदार रोड़ बनाने का काम करता है। जेसीबी मशीन के ऑपरेटर का नाम मांगी है। ठेकेदार मजदूरों को 5 सौ रुपये मजदूरी देता है। पैर फिसलने से हुई मजदूर की मौत इस बारे में ठेकेदार वीके चौधरी से बात कि तो, उन्होंने बताया कि पैर फिसलने से एक मजदूर की मौत हो गई है। किसी ने मृतक मजदूर से जबरदस्ती काम नहीं करवाया था। वह खुद से ही तारों के बंडल पकड़ने के लिए चढ़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *