ओसवाल सभा के चुनाव रविवार को है। इस बार भी चुनाव में कड़ा मुकाबला है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी और संजय भंडारी के बीच टक्कर है। दोनों ने पूरी ताकत इस चुनाव में लगा दी है।
टीम प्रकाश कोठारी और टीम संजय भंडारी के बड़ी संख्या में सदस्य मैदान में है जो कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे है। चुनाव से पहले दैनिक भास्कर ने अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों से बातचीत कर उनके एजेंडे विजन को जाना। दोनों ने अध्यक्ष बनने पर अपने गोल सामने रखे। चुनाव 50 कार्य परिषद सदस्य व एक अध्यक्ष पद के लिए हो रहा है। सभा में जो अध्यक्ष निर्वाचित होगा वह जो 50 कार्य परिषद सदस्य चुनकर आएंगे उनमें से कार्यकारिणी बनाएंगे। कोठारी समय पर चुनाव करवा रहा हूं
इधर, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रकाश कोठारी ने कहा कि वे पहले अध्यक्ष है जो ओसवाल सभा के चुनाव समय पर करवा रहे है। कोठारी कहते है कि इससे पहले सालों तक चुनाव नहीं हुए थे। भंडारी हठधर्मिता सबके सामने है
अध्यक्ष पद के दावेदार संजय भंडारी ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी की फर्जी मतदाता सूची पर मतदान कराने की हठधर्मिता,मनमानी कर रहे है। टीम संजय भंडारी ने इसका निंदा प्रस्ताव भी पारित किया था। टीम प्रकाश कोठारी का विजन टीम संजय भंडारी का विजन


